तिलक ने दिया स्थितप्रज्ञता का अनूठा परिचय

 तेईस जुलाई वर्ष 1916 को लोकमान्य तिलक की ६क्वीं वर्षगांठ थी। दो वर्ष पूर्व ही वे मांडले में 6 वर्ष की सजा पूर्ण कर छूटे थे। उनका जन्मोत्सव उनके सभी स्नेहीजनों ने धूमधाम से मनाने का निश्चय किया। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया कि पूना में तिलक का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा और सम्मानस्वरूप उन्हें एक लाख रुपए की थली भेंट की जाएगी। अंतत: वह शुभ दिन ही गया। देश के कोने-कोने से कई राष्ट्रीय नेता और तिलक भक्त उनके अभिनंदन के लिए पूना पधारे। पूना के गायकवाड़े में आयोजन किया गया। 


सब तरफ हंसी-खुशी का वातावरण था। भाषण चर्चा और बातचीत के बीच हास्य-विनोद की लहर भी चल रही थी। स्वयं तिलक पूर्ण उत्साह से कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इसी बीच जिला पुलिस सुपरिंटेंडेंट आए और तिलक को एक नोटिस दिया। 

नोटिस में लिखा था- आपके अहमदनगर और वेलगांव में दिए गए भाषण राजद्रोहात्मक हैं, इसलिए क्यों एक वर्ष तक नेक चलनी का बीस हजार मुचलका और दस-दस हजार की दो जमानतें आपसे ली जाएं। तिलक ने शांतिपूर्वक इसे पढ़कर ले लिया और फिर सभा में आकर उसी तरह समरस हो गए। उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। उपस्थित जनसमुदाय को उन्होंने इस घटना का भान तक होने दिया। 

यह प्रसंग स्थितप्रज्ञता का उदाहरण है। सुख-दुख में निरपेक्ष भाव से रहते हुए अपनी सहजता को कायम रखना स्थितप्रज्ञता है जो विशेष रूप से विपत्ति के क्षणों में काम आती है। स्थितप्रज्ञता से विचलन नहीं होता, जो अशांति का जनक होता है


Contact

Editor SHUBHAM JOSHI 91 79765 56860

Press & head Office –
‘SANTOSH VIHAR”
Chopasani village near resort marugarh
Jodhpur rajasthan

Phone no 0291-2760171




News

This section is empty.


Poll

क्या 'गहलोत' सरकार बचा लेंगे ?

हा
96%
2,107

नहीं
2%
49

मालूम नहीं
2%
40

Total votes: 2196


News

गुर्जर आंदोलन: चार बिन्दुओं पर नहीं बनी सहमति

03/01/2011 19:58
 जयपुर/पीलूपुरा। गुर्जर आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों व राज्य सरकार के बीच आज एक बार फिर वार्ता का दौर चला। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच दोपहर बाद शुरू हुई बैठक बेनतीजा खत्म हो गई है। एक ओर सरकार इसे सकारात्मक बता रही है वहीं दूसरी ओर गुर्जर प्रतिनिधियों ने वार्ता को पूरी तरह से विफल करार दिया। सूत्रों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच अभी भी चार बिन्दुओं पर असहमति कायम है। प्रतिनिधिमंडल पांच फीसदी आरक्षण की मांग पर अडिग है लेकिन सरकार का कहना है कि सर्वे के बाद ही इस मुद्दे पर...

—————

All articles

—————


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas